भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को तालिबान के अफगानिस्तान कब्जाने पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान से आतंकवाद की कोई कोशिश होती है तो उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्वाड देशों के संगठन को ग्लोबल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए। जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान के तालिबान के कब्जे की संभावना पहले ही दिखने लगी थी, लेकिन हमें अंदाजा नहीं था कि तालिबान इतनी जल्दी कब्जा कर लेगा। उनकी स्पीड चौंकाने वाली थी। CDS ने यह बातें ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के सेशन में कही। उनके साथ अमेरिका की इंडो-पैसिफिक कमांड के एडमिरल जॉन एक्विलिनो भी मौजूद थे।
25 Aug 2021 03:14PM,by: Imran Khan
केरल में बुधवार को कोरोना संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 31,445 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 215 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। केरल का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 19.03% हो गया है। बीते दिन 20,271 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। केरल में अब तक कोरोना के 38 लाख 83 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 19 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
25 Aug 2021 03:14PM,by: Imran Khan
भारतीय रेलवे की देश में प्राइवेट ट्रेनों को चलाने की योजना फिलहाल पटरी से उतरती हुई नजर आ रही है. निजी ट्रेनों को चलाने संबंधी दिक्कतें और कोविड-19 के दौर में यात्रियों की कमी फिलहाल प्राइवेट ट्रेन प्रोजेक्ट में रोड़ा बन रही है. हालांकि मंत्रालय का कहना है कि पहले दौर की बोली अभी खत्म नहीं की गई है. इसका मूल्यांकन किया जा रहा है. मंत्रालय अभी नीलामियों और निजी बोलीकर्ताओं की कम संख्या पर फिर से विचार कर रहा है. रेलवे की पुरानी निविदा में करीब 15 कंपनियों ने रुचि दिखाई थी, लेकिन आईआरसीटीसी और मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की ही बोली सामने आईं थी.
25 Aug 2021 12:59PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में परंपरागत व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर उन्हें एक बार फिर नवजीवन प्रदान करने के लिए बड़ी पहल की गयी है। लोहारी, रजककारी, तेलघानी और चर्मशिल्प जैसे व्यवसाय हमारे ग्रामीण जनजीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। शहरीकरण, औद्योगीकरण और बाजारीकरण के दौर में इन व्यवसायों का महत्व धीरे-धीरे कम होता गया। दक्षता के बावजूद इनसे जुड़े लोग अपने परम्परागत कार्यों से दूर होते गए। जीवकोपार्जन के लिए रोजगार और आय का जरिया जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया, इसलिए वे दूसरे काम-धंधों को अपनाने लगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने इन व्यवसायों से जुड़े लोगों की यह विवशता पूरी संवेदनशीलता के साथ महसूस की और इन व्यवसायों को पुनर्जीवन देने का बड़ा फैसला लिया। आज भी ग्रामीण अंचलों में इन व्यवसायों में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा पराम्परागत व्यवसायों को मदद देकर प्रोत्साहित करने के लिए चार बोर्डों छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड और छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड का गठन किया गया है। परम्परागत व्यवसायों के लिए गठित किए गए ये बोर्ड अपने अपने क्षेत्र से संबंधित व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने में योगदान दंेगे। छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड लौहशिल्पकारों को, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड तेलघानी को, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड रजककारों को और छत्तीसगढ़ चर्मशिल्प विकास बोर्ड चर्म शिल्पकारों को स्वरोजगार के लिए मदद देंगे। संबंधित बोर्ड अपने क्षेत्र से जुड़े शिल्पकारों और लोगों को उन्नत प्रशिक्षण, उन्नत उपकरण प्रदान करने के साथ ऋणग्रस्त शिल्पकारों और व्यवसाय में संलग्न लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंकों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।
25 Aug 2021 11:02AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती है. कुछ दिनों में बारिश नहीं होने पर अकाल की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है. केवल स्थानीय प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. अगले कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो कई जिलों में सूखे का संकट गहरा सकता है. छत्तीसगढ़ में अकाल की आहट - खेत सूखने से गहराया संकट
25 Aug 2021 11:02AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








