रायपुर का इन्फ्लुएंसर और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। 17 अप्रैल को खेमानी को फ्लाइट से रायपुर लाया गया है। इसके साथ ही 6 और आरोपी भी पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से BMW समेत 60 लाख का सामान जब्त हुआ है। सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से अरेस्ट
17 Apr 2026 11:30AM,by: Mahak Qureshi
नोएडा में फिर हिंसा भड़की, वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने पत्थर फेंके और पुलिस से झड़प हुई। सेक्टर 121 के गढ़ी चौकंडी गांव में एक और हंगामा हुआ, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर पत्थर फेंके। पुलिस ने फिलहाल भीड़ को तितर-बितर करने में कामयाबी हासिल कर ली है। नोएडा: वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर फिर भड़के विरोध प्रदर्शन
17 Apr 2026 09:12AM,by: Mahak Qureshi
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL टिकटों की कालाबाज़ारी का मामला सामने आया है। कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी चंद्रशेखर को CCB ने 180 से अधिक टिकट महंगे दामों पर बेचते हुए गिरफ्तार किया। टिकट 15,000 से 19,000 रुपये तक में बेचे जा रहे थे, जिससे बड़े ब्लैक मार्केट नेटवर्क के संकेत मिले हैं।
17 Apr 2026 09:11AM,by: Mahak Qureshi
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट आदेश दिया है कि, जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना अनुमति अवकाश नहीं दिया जाएगा। जनसंख्या गणना का काम 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा।
17 Apr 2026 09:11AM,by: Mahak Qureshi
नासिक: टीसीएस में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद से वहां की एचआर मैनेजर निदा खान फरार चल रही है। निदा खान के परिवार के मुताबिक वो मुंबई में ही है। परिवार ने दावा किया है कि निदा खान गर्भवती है और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है। निदा ने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। उसने अपनी जमानत याचिका में अपनी मेडिकल स्थिति को एक मुख्य आधार बनाया है। बता दें कि एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है।
17 Apr 2026 08:14AM,by: Mahak Qureshi
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो नेताओं के ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें देबाशीष कुमार भी शामिल हैं, जो कोलकाता की राशबिहारी सीट से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद, 23-29 अप्रैल को होने वाले चुनावों से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
17 Apr 2026 08:02AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









