जिले के नंदई क्षेत्र में 31 अगस्त 2022 को हुए दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब चार वर्षों तक चली लंबी सुनवाई और साक्ष्यों की गहन जांच के बाद अदालत ने यह निष्कर्ष निकाला कि यह घटना कोई सामान्य झगड़ा नहीं थी, बल्कि पूर्व नियोजित और संगठित हमला था। इस मामले में आरोपियों पर हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं।
17 Apr 2026 02:39PM, by: Mahak Qureshi
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए तथा उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विकसित ‘सियान गुड़ी’ के लिए आभार व्यक्त किया।
17 Apr 2026 02:27PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया, आय के जरिया” के तहत प्रदेश में 500 नए तरिया (तालाब) के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इससे जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत इस महाअभियान के तहत प्रदेशभर में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 15 अप्रैल 2026 तक 13,000 से अधिक डबरी निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि अभियान की गति और प्रभावशीलता को दर्शाती है।
17 Apr 2026 02:27PM, by: Mahak Qureshi
वेदांता पावर प्लांट हादसे में चेयरमैन चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है. दुर्घटना बहुत बड़ी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर उन्होंने कहा कि एफआईआर ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए, तो वो देख लें.
17 Apr 2026 11:31AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








