भारत ने लेबनान में "बड़ी संख्या में आम नागरिकों के हताहत होने" पर गहरी चिंता व्यक्त की। पिछले एक महीने से इज़राइली सेना लगातार लेबनान पर बमबारी कर रही है। इस दौरान नई दिल्ली ने आम नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून तथा देशों की संप्रभुता का सम्मान करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
10 Apr 2026 05:07PM,by: Mahak Qureshi
उत्तराखंड के प्रेमनगर इलाके के 29 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी और आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि वह पाकिस्तान स्थित कुछ हैंडलर्स के संपर्क में था, जिन्होंने उसे अहम जगहों की तस्वीरें साझा करने और देहरादून में हमले की योजना बनाने का काम सौंपा था।
10 Apr 2026 05:07PM,by: Mahak Qureshi
कारगिल युद्ध के वीर योद्धा कर्नल सोनम वांगचुक का लेह में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे लद्दाख क्षेत्र सहित देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। वे महावीर चक्र से सम्मानित एक बहादुर सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने अपनी वीरता और नेतृत्व से इतिहास रचा। कारगिल युद्ध के नायक सोनम वांगचुक का निधन
10 Apr 2026 03:43PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 10 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026 को संबोधित करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर देशभर से आए कुलपतियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया।
10 Apr 2026 03:07PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 10 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक डॉ. लोकेश पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
10 Apr 2026 03:07PM,by: Mahak Qureshi
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि किसी व्यक्ति के स्वदेश वापस न लौटने की आशंका मात्र के आधार पर उसका पासपोर्ट नवीनीकरण नहीं रोका जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट का नवीनीकरण कराना प्रत्येक नागरिक का वैध अधिकार है और इसे मनमाने ढंग से प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता।
10 Apr 2026 03:07PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10 अप्रैल 2026/ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों में जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समुदाय हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीयों का जल, जंगल, जमीन, नदी-नालों और पहाड़ों में अटूट आस्था है। जनजातीय समुदाय पेड़ पौधों, नदी-नालों में देवी-देवताओं का वास मानते हैं और इन्ही संस्कृति और परंपराओं के कारण वनवासी समुदाय प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में पहले पायदान पर है।
10 Apr 2026 03:07PM,by: Mahak Qureshi
सर्व आदिवासी समाज की बैठक में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के आदिवासी परिवारों से पांच बच्चे पैदा करने वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. एक तरफ जहां कांग्रेस ने नंद कुमार साय के इस बयान के हवाले से भाजपा पर निशाना साधा है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे व्यक्तिगत बयान बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है.
10 Apr 2026 11:51AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









