Mahak Qureshi

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को तेजी प्रदान करते हुए हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम के सिउड़ी में ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियों के जरिए ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार पर चौतरफा प्रहार करते हुए कहा कि  हमारा मंत्र - 'सबका साथ, सबका विकास' की है, लेकिन बंगाल में 'सबका हिसाब' भी होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल को जिन्होंने लूटा है, उन लुटेरों का हिसाब होगा। पिछले 15 वर्षों में बंगाल की जनता के साथ जो विश्वासघात हुआ है, राज्य की जनता उसका पाई-पाई का हिसाब चुकता करेगी। माफिया, गुंडों व लूटेरों की जगह जेल में होगी।
  'सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का होगा हिसाब': पीएम मोदी

10 Apr 2026 05:42AM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
 

10 Apr 2026 04:50AM,
by: Mahak Qureshi