Mahak Qureshi

Generic placeholder image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कोषाध्यक्ष रामअवतार जग्गी हत्याकांड की फाइल लंबे अर्से बाद फिर खोली गई थी। यह घटना 4 जून 2003 को मौदहापारा थाने के चंद कदम दूरी पर हुई। घटना के समय वह अपनी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच इस मामले में अपडेट सामने आया है। जग्गी हत्याकांड मामले में जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अदालत ने उन्हें जमानत दी है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर हालात अभी भी गंभीर हैं। निचली अदालत के न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में अमित जोगी ने 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड और जमानत के पट्टे पेश किए, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को जमानत

31 Mar 2026 01:58PM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

रायपुर, 31 मार्च 2026/ बस्तर जिले धरमपुरा जगदलपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत मंगलवार को एथलेटिक्स की स्पर्धाओं ने दर्शकों में भारी उत्साह भर दिया। जनजातीय युवाओं के कौशल और शारीरिक दक्षता को समर्पित इस आयोजन के दूसरे दिन प्रातः कालीन विभिन्न स्पर्धाओं में रोमांच का माहौल रहा। पुरुष वर्ग की बाधा दौड़ में असम के खिलाड़ी त्रैलोक्य मसरोंग ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 15.85 सेकंड में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा में तेलंगाना के सपावत दत्तू ने 16.65 सेकंड के साथ रजत और त्रिपुरा के हरि मोहन त्रिपुरा ने 16.82 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

31 Mar 2026 01:58PM,
by: Mahak Qureshi