Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विभिन्न समाज के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोरोना संक्रमण की गंभीरता के हिसाब से मरीजों को अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी सिफारिश या दबाव के आधार पर बिस्तर न उपलब्ध कराएं जाए। इससे केवल जरूरतमंद मरीजों को ही बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे और अनावश्यक रूप से कोई बिस्तर नहीं ले सकेगा। श्री बघेल ने कहा कि ऑक्सीजन वाले बिस्तर और वेंटिलेटर तक इसकी वास्तविक जरूरत वाले मरीजों की पहुंच सुनिश्चित करें। ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन सुविधा की आवश्यकता नहीं है उन्हें कोविड केयर सेंटर्स या सामान्य बिस्तरों पर भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन काफी तेजी से हो रहा है। कोरोना जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और रोज हो रही मौतें चिंताजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक घरों से न निकलें। खरीदारी के लिए परिवार के सदस्यों को साथ न लेते हुए अकेले जाएं। आसपास कोरोना संक्रमित मिलने पर उनका सही मार्गदर्शन करें और आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक करें।

07 Apr 2021 12:59PM,
by: Thaneshwar sahu