रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की आज आयोग कार्यालय रायपुर मुख्यालय में सुनवाई की। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग है। उन्होंने महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने, अपमानित करने और बदनाम करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवई करने की बात कही। अध्यक्ष डॉ. नायक ने महिला को अपमानित और बदनाम करने, पति द्वारा उधार में दी गई राशि को उनकी पत्नी को वापस दिलाने, पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति द्वारा अश्लील वीड़ियों डाऊनलोड कर पत्नी को ब्लेकमेल करने आदि से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की और आवश्यक निर्देश दिए।
11 Nov 2020 11:05AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़कर 17 नवंबर 2020 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है। सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक नया रायपुर को आदेश की कॉपी भेज कर 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में किसान पंजीयन की अंतिम र्तििथ 10 नवम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी।
11 Nov 2020 10:21AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्य सचिव आर.पी. मंडल आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल मल्टी लेवल पार्किंग, सिटी कोतवाली, देवेंद्र नगर मार्ग उन्नयन व स्मार्ट आक्सीजोन सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, अपर प्रबंध संचालक प्रभात मलिक भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने इन सभी प्रोजेक्ट्स के इंजीनियर एवं कार्य एजेंसियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
11 Nov 2020 09:44AM,by: Thaneshwar sahu
IRCTC ने टिकट बुकिंग के लिए एक नया नियम पेश किया है। अब ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के पांच मिनट पहले भी रेलवे सीटें उपलब्ध होंगी, क्योंकि भारतीय रेलवे ने प्रस्थान समय से आधे घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार करने की Covid-19 से पहले की प्रणाली को बहाल करने का फैसला किया है। बताया गया कि रेल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जोनल रेलवे के अनुरोध के अनुसार, इस बात पर निर्णय लिया गया है कि ट्रेन के प्रस्थान के निर्धारित या पुनर्निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। टिकट बुकिंग की सुविधा - ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटर पर दोनों - दूसरे चार्ट की तैयारी से पहले उपलब्ध होगी। सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन करेगा, ताकि जल्द इस प्रावधान को बहाल किया जा सके। ट्रेन टिकट बुकिंग पर नया आदेश, जो यात्रियों को जानना जरूरी
11 Nov 2020 07:06AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही,स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में थर्ड पार्टी सर्वेक्षण कराया गया जिसमें यह बात सामने आई कि अगस्त के बाद से अब तक मरीजों को दिए जा रहे उपचार एवं अन्य सुविधाओं में लगभग 10 प्रतिशत तक की ओवर आल वृद्धि हुई है।
11 Nov 2020 04:11AM,by: Thaneshwar sahu
दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी की नई लहर से हाहाकार मच गया है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 10 करोड़ 55 लाख 9 हजार 184 हो गई है।
11 Nov 2020 04:06AM,by: Thaneshwar sahu
बिहार विधानसभा चुनाव में फाइनल नतीजों का सभी को अभी भी इंतजार है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग पर धांधली पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि चुनाव आयोग किसी के दवाब में काम नहीं करती। चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने कहा है कि चुनाव आयोग ने कभी किसी के दबाव में काम नहीं किया। सभी अधिकारी और मशीनरी ईमानदारी से बिहार चुनाव में नतीजों की घोषणा के लिए काम कर रहे हैं।
10 Nov 2020 05:58PM,by: Thaneshwar sahu
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई ने 5 विकेट से जीत लिया और रिकॉर्ड पांचवीं बार आइपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 3 बार ट्रॉफी जीती है।
10 Nov 2020 05:34PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








