कर्नाटक में लंबी खींचतान के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. येदियुरप्पा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राज्यपाल ने स्वीकार भी कर लिया है. इसके थोड़ी देर पहले ही येदियुरप्पा ने एक समारोह में भाषण देते हुए इस्तीफा देने का एलान किया था. उन्होंने 75 साल से अधिक उम्र होने के बावजूद उन्हें दो साल मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर देने पर पीएम मोदी, अमित शाह का धन्यवाद किया.
26 Jul 2021 08:29AM,by: Vikash Kumar
बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. ये इस्तीफा का फैसला तब आया है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है. मुख्यमंत्री के इस्तीफे के ऐलान के बाद अब राजभवन पर हलचल जारी है।
26 Jul 2021 07:32AM,by: Vikash Kumar
संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। सत्र के पहले हफ्ते में लोकसभा और राज्यसभा, दोनों ही सदनों में एक भी दिन ठीक से कामकाज नहीं हो पाया। सोमवार को भी दोनों सदनों में हंगामे का सिलसिला जारी है। पेगासस जासूसी, किसान आंदोलन और मीडिया पर छापेमारी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
26 Jul 2021 06:02AM,by: Vikash Kumar
मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के लिए वर्तमान केंद्र सरकार से ट्विटर अभियान के माध्यम से 1 अगस्त 2021 को पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी जाएगी जिसमे माननीय प्रधानमंत्री जी और सभी केंद्रीय मंत्री एवं सांसद और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टैग करके हेज टैग #MonsoonSassion_RestoreOPS के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज सदन तक पहुंचाई जाएगी जिसमे देश के 75 लाख सभी एनपीएस कार्मिक सहयोग करेगे राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि
26 Jul 2021 05:43AM,by: Vikash Kumar
राजधानी दिल्ली में आज से दिल्ली मेट्रो और बसें 100 फीसदी कैपिसिटी के साथ चलेगी। इसके साथ ही दिल्ली में आज से 50 फीसदी कैपिसिटी के साथ सिनेमा थियेटर और मल्टीप्लेक्स भी खुल जाएंगे। पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना आंकड़ों में सुधार आया है, जिसके बाद सरकार चरणबद्ध तरीके से शहर को दोबारा खोल रही है।
26 Jul 2021 05:43AM,by: Vikash Kumar
संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता हंगामे में जाने के बाद बचे हुए 14 दिनों में सरकार को कई बिल पेश करने हैं। पिछले हफ्ते इजरायली स्पाइवेयर से जासूसी, तीन कृषि कानूनों और एक अखबार के कार्यालय में आयकर छापे को लेकर संसद में हंगामे होते रहे जिससे बार बार कार्यवाही स्थगित हुई।
26 Jul 2021 04:39AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



