latest

Generic placeholder image

रायगढ़, 11 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन जिले में गौवंश की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने और मवेशी तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने  "ऑपरेशन शंखनाद" रायगढ़ जिले में अनवरत जारी है ।  सभी थाना क्षेत्रों में मवेशी तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर  दूसरी त्वरित कार्रवाई की।  कल 10 फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ ग्राम करवारजोर में घेराबंदी कर एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है।  पशु तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने चलाया "आपरेशन शंखनाद"

11 Feb 2026 11:06AM,
by: Heera Motwani