कांग्रेस नेताओं हर्षवर्धन सपकाल और वर्षा गायकवाड़ ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण दिए जाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी ने अपने कार्यकाल के दौरान संवैधानिक पदों और महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया। गायकवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि कोश्यारी ने पहले छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसी सम्मानित हस्तियों का भी अपमान किया था।
26 Jan 2026 06:02PM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास 2,000 रुपये के पुराने नोटों की कथित 400 करोड़ रुपये की लूट को लेकर कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। मंत्री प्रियांक खड़गे ने बीजेपी शासित राज्यों की भूमिका पर सवाल उठाया, जबकि विपक्ष ने कांग्रेस पर कर्नाटक को फंडिंग सोर्स के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
26 Jan 2026 06:02PM,by: Babuaa Desk
प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दिन हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है। मैं स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन करता हूं। छत्तीसगढ़ ने राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई है। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का गणतंत्र दिवस संदेश
26 Jan 2026 12:39PM,by: Prakash
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास
26 Jan 2026 07:00AM,by: Prakash
लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वाेच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने शहीद सैनिकों एवं पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया तथा छत्तीसगढ़ पुलिस बल को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का पदक देने की घोषणा की।
26 Jan 2026 07:00AM,by: Prakash
रायपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन कवि-कथाकार अनिरुद्ध नीरव मंडप में बाल साहित्य की प्रासंगिकता का सत्र ख्यातिलब्ध साहित्यकार नारायण लाल परमार को समर्पित रहा। जिसमें साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. विकास दवे, बाल साहित्यकार श्री बलदाऊ राम साहू बतौर वक्ता परिचर्चा में शामिल हुए, जिसके सूत्रधार श्री एस के बिसेन रहे।
26 Jan 2026 04:53AM,by: Prakash
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दशकों तक चले नक्सल हिंसा के अंधकार के बाद अब शांति, विश्वास और लोकतंत्र का उजास दिखाई देने लगा है। लंबे समय तक माओवादी उग्रवाद से प्रभावित रहे बस्तर संभाग के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले के 47 ऐसे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व मनाना संभव नहीं था, वहां इस वर्ष 26 जनवरी को पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह अवसर बस्तर के इतिहास में लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना का साक्षी होगा। बस्तर में लोकतंत्र की वापसी का उत्सव
26 Jan 2026 04:53AM,by: Prakash
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







