डीएमके नेता और राज्य मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि डीएमके के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के सभी मंत्री उपमुख्यमंत्री हैं। उनका यह बयान ऐसी अटकलों के बीच आया है कि उन्हें उनके पिता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर पदोन्नत किया जाना तय है।
20 Jul 2024 01:18PM,by: Babuaa Desk
केंद्र में मंत्री और भाजपा के सहयोगी पार्टी LJP(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर पुलिस के नेमप्लेट वाले आदेश का विरोध किया है। इस आदेश का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि वो जाति या धर्म के नाम पर भेद किए जाने का समर्थन नहीं करेंगे। चिराग पासवान ने कहा, 'मैं 21वीं सदी का पढ़ा-लिखा युवा हूं और मेरी लड़ाई ही जातीयता और सांप्रदायिकता के खिलाफ है। ऐसे में मैं इतनी हिम्मत तो रखता हूं कि बिहार के मंच पर खड़ा होकर इस बात को बोल सकूं। मैं इसे नहीं मानता हूं, तो जहां पर भी ऐसे विभाजन चाहे जातीयता के नाम पर हो या धर्म के नाम पर हो, मैं बिल्कुल भी उसका समर्थन नहीं करता हूं और ना ही उसको बढ़ावा देना चाहता हूं। कांवड़ यात्रा नेमप्लेट मामले पर आया चिराग पासवान का बयान
20 Jul 2024 10:46AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद दावा किया कि ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने व्यवस्था को दूषित किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी बचे क्यों हैं? उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से लग रहा था कि यूपीएससी के मौजूदा विवाद को देखते हुए सोनी को बाहर कर दिया जाएगा। एनटीए के प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी बचे क्यों हैं? : जयराम रमेश
20 Jul 2024 10:45AM,by: Tikendra Sinha
यूपी के लखनऊ में स्थित अकबरनगर का नाम बदल गया है। अब से ये सौमित्र वन के नाम से जाना जाएगा। सीएम योगी ने यहां पौधारोपण भी किया है। अब एक अभियान के तहत यहां बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। सौमित्र वन में 32 तरह के पेड़ लगाए गए हैं, जिसमें पीपल, आम, शीशम, बरगद, अमरूद, अर्जुन, नीम, जामुन, आंवला, अशोक, बेल, कटहल, पाकड़, चितवन और हरसिंगार शामिल हैं। लखनऊ: अकबरनगर का नाम हुआ 'सौमित्र वन'
20 Jul 2024 10:31AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








