छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने आगामी 20 जुलाई को धमतरी जिले के महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भखारा में टीईटी की द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करेगा। व्यापम ने यह फैसला उक्त परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट डेढ़ घंटा विलंब वितरित किए जाने की शिकायत सही पाए जाने के मद्देनजर लिया है। व्यापम ने इस परीक्षा सेंटर में ओएमआर सीट विलंब से दिए जाने की शिकायत की जांच धमतरी कलेक्टर से कराई गई थी।
19 Jul 2024 05:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. बघेल के छत्तीसगढ़ के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. बघेल किसान-मजदूर हितैषी और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। डॉ. बघेल ने अपने विचार मूल्यों से छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दी। समाज सुधारक, संवेदनशील साहित्यकार और कुशल चिकित्सक के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
19 Jul 2024 05:48AM,by: Tikendra Sinha
श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम के चयन को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भड़कते हुए X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि संजू सैमसन ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक लगाया था लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। इसके साथ ही जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी नहीं चुना गया है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन पर भड़के शशि थरूर
19 Jul 2024 04:45AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








