19 Jul 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्रालय से आज छह कार्यपालन अभियंताओं के निलंबन के आदेश और चार कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी कार्रवाई
19 Jul 2024 04:16PM,by: Tikendra Sinha
खनिज बहुल छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में डीएमएफ फंड का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरबा जिले में, जहां दुनिया की दो बड़ी कोयला खदानें गेवरा और कुसमंडा स्थित हैं, वहां कोरबा विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में चिर्रा से श्यांग तक कच्ची और जर्जर सड़क को डीएमएफ फंड की राशि से पक्की बनाया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा वर्षों से इस सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी।
19 Jul 2024 04:16PM,by: Tikendra Sinha
कांवड़ यात्रा के दौरान 22 जुलाई से 4 अगस्त तक मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया गया है। यातायात विभाग के मुताबिक डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को सकुशल जाने दिया जाएगा। यातायात विभाग ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
19 Jul 2024 03:06PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री और भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांवड़ रूट पर भोजनालयों के मालिकों से उनके नाम प्रदर्शित करने संबंधी मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश का खुलकर विरोध करते हुए कहा है कि वह जाति या धर्म के नाम पर भेद किए जाने का कभी भी समर्थन नहीं करेंगे। कांवड़ रूट पर नेमप्लेट वाले आदेश का चिराग पासवान ने किया विरोध
19 Jul 2024 03:06PM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन कस्बे में में स्कूटी पर सवार होकर पहुंची और कस्बे में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वसुंधरा राजे कस्बे में गंदगी और अवस्थाओं को देख भड़क गईं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। वसुंधरा राजे स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंची
19 Jul 2024 03:06PM,by: Tikendra Sinha
बीसीसीआई ने श्रीलंका में होने वाले वन डे और टी 20टीम की घोषणा कर दी है। उम्मीद के विपरीत टी 20टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या की जगह सूर्य कुमार यादव को कप्तानी दी गई है। सूर्य कुमार यादव भारत की तरफ से पहले भी सात टी 20 मैच में कप्तानी कर चुके है। माना जा रहा है कि सूर्य कुमार यादव 34साल के होने जा रहे है ऐसे में एक प्रयोग किए जाने में कोई बुराई नही है वैसे भी श्रीलंका की टीम अब कमजोर टीमों में शुमार होने लगी है। चलो कप्तान ,कप्तान खेलते है
19 Jul 2024 01:33PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








