महिला सशक्तिकरण प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की अब तक चार किस्त जारी की जा चुकी है। इस योजना का लाभ लेकर ऐसी कई कहानियां है, जो समाज के लिए प्रेरणा का विषय बन गई है। महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर
24 Jun 2024 01:34PM,by: Tikendra Sinha
. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता श्री एम.एल. अग्रवाल ने आज रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर विकासखंड के ग्राम उमरपोटी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलप्रदाय के लिए खोदे गए नलकूप की जल क्षमता का हो रहे परीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम खरखराडीह में जलापूर्ति के लिए जलस्रोत हेतु नलकूप खुदाई कार्य का भी निरीक्षण किया।
24 Jun 2024 01:34PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा राज परिवार की सदस्य श्रीमती इंदिरा सिंह के असामयिक निधन होने पर उनके दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सहित सरगुजा राज परिवार के शोकाकुल सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय इंदिरा सिंह को दी श्रद्धांजलि
24 Jun 2024 01:34PM,by: Tikendra Sinha
महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित पर विचार गोष्ठी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता दीदियों के साथ पत्तों से बनी पतरी और दोने पर भोजन किया। जनजाति गौरव समाज की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भोजन परोसा। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी स्वच्छता दीदियों के साथ भोजन किया।
24 Jun 2024 01:34PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में उनका खयाल रखना राज्य का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
24 Jun 2024 01:33PM,by: Tikendra Sinha
सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसके पास ही एक एस०एल०आर० रायफल मैग्जीन सहित जिसमें 07 नग जिन्दा कारतूस एवं उसके पिट्ठू में एस०एल०आर० की एक मैग्जीन जिसमें 08 नग जिन्दा कारतूस, नक्सली साहित्य, कॉरडेक्स वायर, टूल बॉक्स (हथियार संबंधी), एक मल्टीमीटर, मोबाईल चार्जर, दवाईयां सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है।मृत नक्सली की पहचान अरूण मण्डावी, सीतानदी एरिया कमेटी सदस्य एवं कमाण्डर, रावस समन्वय कमेटी के रूप में हुई है। मृत नक्सली के उपर शासन द्वारा 05 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। धमतरी-खल्लारी मुठभेड़ : इनामी नक्सली की मौत
24 Jun 2024 12:00PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









