मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल को देखते हुए उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई है | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ संघ की तीन सूत्रीय मांगो पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का हड़ताल खत्म
24 Jun 2024 12:00PM,by: Tikendra Sinha
राजमोहिनी देवी सभा भवन, अंबिकापुर में महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस-परिचर्चा विचार गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का जनजातीय गौरव समाज द्वारा किया गया स्वागत। मुख्यमंत्री ने भगवान शंकर, माता पार्वती, माता महामाया और महारानी दुर्गावती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
समाज के प्रतिनिधियों ने जनजातीय गमछा भेंटकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। उरांव समाज की महिलाओं ने परंपरागत गीतों के साथ मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन। इस मौके पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद मुख्यमंत्री का जनजातीय गौरव समाज द्वारा किया गया स्वागत
24 Jun 2024 11:34AM, by: Tikendra Sinha
दिल्ली जल संकट के विरोध में दिल्ली की जल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों ने प्रदर्शनकारी मंत्री से मुलाकात की और उन्हें भर्ती होने की सलाह दी, जिसे आप और पर्चे के अनुसार मंत्री ने 'इनकार' कर दिया है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के मेडिकल बुलेटिन में लिखा है, "भोगल में आतिशी की मेडिकल जांच के लिए लोक नायक अस्पताल से एक मेडिकल टीम आई थी। मरीज को भर्ती होने और मौखिक सेवन के लिए परामर्श दिया गया था, लेकिन मरीज ने भर्ती होने से इनकार कर दिया।"
24 Jun 2024 11:34AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाला मामले में जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट के स्थगन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया और 26 जून को सुनवाई तय की। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को 'असामान्य' कहा क्योंकि स्थगन मामलों में फैसले आमतौर पर तुरंत पारित किए जाते हैं।
24 Jun 2024 11:34AM,by: Babuaa Desk
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे, जो उत्तर मुंबई सीट से 18वीं लोकसभा में पहुंचे हैं। जेपी नड्डा उन 41 उम्मीदवारों में शामिल थे, जिन्हें इस साल फरवरी में उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुना गया था।
24 Jun 2024 11:34AM,by: Babuaa Desk
/आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा कल 25 जून को अपरान्ह 3 बजे समय-सीमा के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक मंत्रालय महानदी भवन के कक्ष क्रमांक एस-3-12 में आयोजित की गई है। संबंधित सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अद्यतन जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
24 Jun 2024 09:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









