latest

Generic placeholder image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज सुबह जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। जिला स्तरीय आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े विशेष रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगा किया। 
योगाभ्यास के अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ने यहॉ योगाभ्यास किया है इसी प्रकार दुनिया के सभी देशों में योग दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है और उन्होंने लोगों को स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वस्थ मन से ही स्वस्थ तन का विकास होता है। हमें स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा। कृषि मंत्री नेताम ने कोरिया में किया योगाभ्यास

21 Jun 2024 08:47AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के राजस्व तथा आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग के मामले में आज हमारा देश शुरू से ही विश्व गुरू रहा है। योग से शारीरिक एवं मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि आप सभी योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करें और स्वस्थ रहे-मस्त रहें। गौरतलब है कि स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, महापौर नगर निगम श्री विजय देवांगन, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू सहित कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वैष्णव और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

21 Jun 2024 08:05AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

दशवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने योगासन के सभी आसन, कपालभारती, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प आदि का अभ्यास कराया। जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय, जनपद पंचायत स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया। 

21 Jun 2024 08:04AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया। 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जो उत्साह आज यहां पर नजर आ रहा है, वैसा ही उत्साह प्रदेश के सभी जिले, ब्लाक और गांवों में भी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 

21 Jun 2024 07:56AM,
by: Tikendra Sinha