21 Jun 2024
खैरागढ़ जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है। इसकी महत्ता को देखते हुए पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, निरोग और दीर्घायु बनें। इस दौरान उन्होंने लोगों को योग करने की शपथ दिलाई। स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए अपनाएं योग: विधायक भावना बोहरा
21 Jun 2024 03:33PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीर साहेब जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर दी शुभकामनाएं
21 Jun 2024 03:33PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के विधायक तपस साहा को तलब किया है। यह घटना सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य में लगभग 24,000 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने के एक महीने से अधिक समय बाद हुई है। तृणमूल कांग्रेस विधायक तपस साहा को सीबीआई ने तलब किया
21 Jun 2024 01:01PM,by: Babuaa Desk
तेलंगाना कांग्रेस विधायक एम सत्यम की पत्नी घर पर मृत पाई गईं। संदेह है कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है। रूपा देवी को उनके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। माना जा रहा है कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण ऐसा किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। तेलंगाना कांग्रेस विधायक की पत्नी ने करी आत्महत्या
21 Jun 2024 01:01PM,by: Babuaa Desk
तेलंगाना कांग्रेस विधायक एम सत्यम की पत्नी घर पर मृत पाई गईं। संदेह है कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है। रूपा देवी को उनके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। माना जा रहा है कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण ऐसा किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। तेलंगाना कांग्रेस विधायक की पत्नी ने करी आत्महत्या
21 Jun 2024 01:01PM,by: Babuaa Desk
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनने वाले दीदी सदन का भूमिपूजन किया। यह सदन बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं के ट्रेनिंग और मीटिंग व रिव्यू के लिए एक समर्पित केंद्र होगा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ‘दीदी सदन‘ का किया भूमिपूजन
21 Jun 2024 01:00PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं बलौदाबाजार जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
21 Jun 2024 01:00PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







