मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और आईएएस एसोसिएशन के सचिव श्री प्रसन्ना आर. मौजूद रहे।
19 Jun 2024 04:06PM,by: Tikendra Sinha
राज्य नीति आयोग द्वारा अमृत काल विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु ‘‘गुणवत्तायुक्त शिक्षा’’ विषय पर गठित वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आज यहां नीति भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में वर्किंग ग्रुप के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनूप श्रीवास्तव और सदस्य डॉ. के.सुब्रमण्यम ने राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@ 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गठित कार्य समूह को ‘छत्तीसगढ़ सभी के लिए विश्व स्तरीय समुदाय आधारित शिक्षा और उच्च मांग कौशल प्रदान करेगा’ थीम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों, प्रमुख चुनौतियों तथा विभागीय विजन संबंधी प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी भी मौजूद थे। गुणवत्तायुक्त शिक्षा वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न
19 Jun 2024 03:37PM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार 21 जून को आयोजित जांजगीर-चांपा जिला के योग कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है।
19 Jun 2024 03:37PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष, राज्य नीति आयोग श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय, नवा रायपुर में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद सतत् विकास लक्ष्य (SDG) जिला स्तर तक स्थानीयकरण एवं सतत् प्रभावी मॉनिटरिंग की सुनिश्चितता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा तैयार की गई ’’एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023़’’ एवं ’’एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2023’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे। सतत् विकास लक्ष्य (एसडीजी) को लेकर तैयार की गई है रिपोर्ट
19 Jun 2024 03:36PM,by: Tikendra Sinha
कनाडा की संसद ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर मौन रखकर उसे श्रद्धांजलि दी तो भारत ने ओटावा को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खालिस्तानी आतंकियों द्वारा 1985 में एक भारतीय नागरिक विमान को उड़ाए जाने की घटना की याद करते भारत ने कनाडा का नाम लिए बिना कहा कि भारत आतंकवाद से निपटना अच्छे से जानता है।
19 Jun 2024 03:08PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली सरकार की मंत्री ने कहा कि यानी कि 28 लाख लोगों का पानी हरियाणा ने रोक दिया है, वो बूंद-बूंद पानी को तरस रहें हैं। आज मैंने PM को लेटर लिखा है कि दिल्ली के लोगों को पानी दिलवायें। अगर 21 तारीख तक दिल्ली को अपने हक का पानी नहीं मिलता है तो मैं 21 तारीख से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाऊंगी।
19 Jun 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







