मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। श्री साय ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाती है।
13 Jun 2024 02:21PM,by: Tikendra Sinha
कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मुश्किल में फंस गए हैं। बेंगलुरु की एक कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी किया है। येदियुरप्पा के खिलाफ ये वारंट यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी POCSO केस के तहत जारी किया गया है | येदियुरप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी
13 Jun 2024 02:01PM,by: Tikendra Sinha
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव', एनडीए के घटक दलों के मंत्रालय बंटवारे और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय सिंह ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए इससे अच्छा क्या मौका होगा। वह पीएम पद से इस्तीफा देकर पूरे राष्ट्र का चुनाव एक साथ करवा लें। भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं है। उनकी 240 लोकसभा सीट आई है। ऐसे में कोशिश करें पूरे देश का चुनाव और लोकसभा चुनाव फिर से करवा लें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी को लगता है कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' होना चाहिए। ऐसे में वह राज्य की सारी सरकारें और केंद्र सरकार को भंग कर दें। अभी तत्काल एक साथ सारे चुनाव करवा दें। उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
13 Jun 2024 10:57AM,by: Tikendra Sinha
लोकतंत्र में जहां जनता अपने नेतृत्व को वायदे पूरे करने के लिए पांच साल का जनादेश प्रदान करती है। ऐसे में किसी प्रदेश के मुखिया से महज छह माह के समय में इन वायदों को पूरा करने की आशा आमतौर पर बेमानी होती है। लेकिन मन में जज्बा, कुछ करने की लालसा, संवेदनशील प्रयास और समन्वित रणनीति के तहत कार्य किया जाए तो छह माह में भी इतिहास गढ़ा जा सकता है। महज़ छह माह में किसी भी सरकार के कामकाज का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता इसके बावजूद विष्णु देव साय सरकार जिस तेजी के साथ काम को आगे बढ़ा रही है, निश्चित ही यह एक मिसाल है।
13 Jun 2024 10:18AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिनों के अंतराल में चार आतंकी हमलों के बीच एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की। भारत सरकार (जीओआई) के सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया कि मोदी ने अधिकारियों से हमारी आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा स्पेक्ट्रम तैनात करने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करी
13 Jun 2024 10:10AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्रों में जाकर राजधानी में पानी की कमी को दूर करने का प्रयास करने का निर्देश दिया है। आतिशी ने कहा, "आज मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने आई थी, सबसे पहले उन्होंने बिजली और पानी की आपूर्ति के बारे में पूछा।" "उन्होंने कहा कि जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठाए जाने चाहिए। उन्होंने विधायकों को अपने क्षेत्रों में जाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।" आतिशी ने केजरीवाल के आप विधायकों को दिए निर्देश का खुलासा किया
13 Jun 2024 09:44AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









