13 Jun 2024

Generic placeholder image

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) का व्यवसायीकरण किया। नायडू ने कहा कि प्रसाद अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए और इसकी कीमतें नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। चंद्रबाबू ने कहा कि दर्शन के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होनी चाहिए। नायडू ने बड़ा आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि पिछली सरकार द्वारा इस धार्मिक स्थल को मारिजुआना (गांजा), शराब और मांसाहारी भोजन का केंद्र बना दिया गया। नायडू ने वादा किया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से सफाई शुरू होगी। 

13 Jun 2024 04:00PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

गुरुकुल परंपरा, शिक्षा का एक प्राचीन भारतीय दर्शन रहा है, जो ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित हैं। गुरुकुल परंपरा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदाय करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का भी शिक्षा देना था। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली ने सदियों से ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बात शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज महादेव घाट रोड स्थित मोतीपुर अमलीडीह में सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल रायपुर छत्तीसगढ़ के नूतन गुरुकुल के भूमिपूजन के अवसर पर कही। श्री अग्रवाल ने नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन कर परिसर में वृक्षारोपण किया।

13 Jun 2024 02:50PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राजधानी रायपुर का प्रयास विद्यालय नामी कोचिंग संस्थानों को टक्कर दे रहा है। बारहवीं में पढ़ रहे यहां के 32 बच्चों ने जेईई (Joint Entrance Examination) एडवांस्ड क्वालीफाई कर देश की विभिन्न आईआईटी (Indian Institute of Technology) और समकक्ष राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की है। देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों (आईआईटी एवं समकक्ष) में प्रवेश पाने वाले ज्यादातर विद्यार्थी बारहवीं के बाद एक-दो वर्ष की तैयारी वाले होते हैं। लेकिन प्रयास विद्यालय के 32 बच्चों ने बारहवीं की पढ़ाई के साथ-साथ ही देश के श्रेष्ठ एवं प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जेईई की कठिन प्रतियोगी परीक्षा में देशभर के लाखों बच्चे बैठते हैं।

13 Jun 2024 02:50PM,
by: Tikendra Sinha