छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की उस अधिसूचना को निरस्त कर दिया है जिसमें शासकीय सेवकों के लिए पदोन्नति में आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच में मामले की अंतिम सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार संवैधानिक संशोधन के बिना इसे लागू नहीं किया जा सकता। प्रमोशन में आरक्षण की अधिसूचना हाई कोर्ट ने करी रद्द
17 Apr 2024 08:08AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। मुखबिरी के आरोप में नारायणपुर जिले में दण्डवन के उपसरपंच की नक्सलियों ने हत्या कर दी। घटना फरसगांव थाना क्षेत्र की है। दहशत फैलाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। नक्सलियों ने की उपसरपंच की हत्या
17 Apr 2024 08:08AM,by: Tikendra Sinha
सरपंच, पंच समेत कई संगठनों के 300 से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। x पोस्ट में बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा सरकार के सुशासन के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है। जनसंपर्क के दौरान मंदिर हसौद के खौली गांव में कांग्रेस, जनता जोगी कांग्रेस के पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच समेत विभिन्न संगठनों के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी।
17 Apr 2024 07:49AM, by: Tikendra Sinha
अयोध्या राम मंदिर के अनूठे डिजाइन से राम लला की मूर्ति पर एक उज्ज्वल खगोलीय घटना होगी। राम नवमी के ठीक दोपहर में, सूर्य की एक किरण या 'सूर्य तिलक' राम लला की मूर्ति के माथे को रोशन करेगा। दर्पण और लेंस की व्यवस्था आज और हर साल राम नवमी पर राम लला की मूर्ति के माथे पर सूर्य की किरण डालेगी। यह घटना भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में हर साल चैत्र माह के नौवें दिन घटित होगी। वैज्ञानिक ने बताया कि सूर्य की स्थिति हर साल बदलती है और विस्तृत गणना के अनुसार, राम नवमी की तारीख हर 19 साल में दोहराती है। रामलला का 'सूर्य तिलक' क्या है
17 Apr 2024 06:47AM,by: Babuaa Desk
भारत चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के लिए "अपमानजनक" टिप्पणी पर भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया। कांग्रेस नेता जी निरंजन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, चुनाव आयोग ने कहा कि केसीआर ने 5 अप्रैल को सिरसिला में अपनी प्रेस बैठक में कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था। चुनाव आयोग ने तेलंगाना में केसीआर को नोटिस जारी किया
17 Apr 2024 06:47AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









