मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान मिनी स्टेडियम मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 247 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला छत्रपाल सिंह कंवर, जनपद अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती संतोषी पेन्द्रों, ग्राम पंचायत पसान सरपंच श्रीमती विनीता देवी तंवर, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के पदाधिकारी व नागरिकगण बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
15 Mar 2024 05:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए तेजी से कार्य करते हुए मोदी जी की गारंटियों को पूरा कर रही है। हम जनता से किए हर वायदे को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी सहित नव गठित पंाच जिलों को संवारने के लिए राज्य सरकार हरसंभव उपाय करेगी। जिलों के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी।
15 Mar 2024 05:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. डब्ल्यू. सेल्वामूर्ति एवं कुलपति डॉ. पीयूष कांत पांडेय ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण पटनायक भी उपस्थित थे।
15 Mar 2024 05:40AM,by: Tikendra Sinha
वन नेशन-वन इलेक्शन यानी एक देश, एक चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन जाकर रिपोर्ट सौंपी। वन नेशन वन इलेक्शन पर कमेटी ने 18 हजार 626 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में 2029 में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई है।
15 Mar 2024 01:01AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार का पैसा हमारे टैक्स का पैसा है। इसे पाकिस्तानियों पर खर्च करना हमें मंजूर नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि अगर आपके घर के सामने पाकिस्तानियों की झुग्गियां बसाई जाएंगी तो क्या ये सही होगा। येक्या बहु बेटियां सुरक्षित रहेंगी? केजरीवाल ने कहा कि सरकार पड़ोसी देशों से गरीब लोगों को भारत में बसाना चाहती है।
15 Mar 2024 01:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









