डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने आज चेन्नई में डीएमके कार्यालय में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और पूर्व कांग्रेस सांसद अजॉय कुमार के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद ही सीट शेयरिंग के समझौते का ऐलान किया गया। तमिलनाडु : इंडिया गठबंधन के दलों में हुई सीट शेयरिंग
10 Mar 2024 01:08AM,by: Tikendra Sinha
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के एक पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक छात्र की हाल ही में हुई मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का शनिवार को फैसला लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, 20 वर्षीय छात्र सिद्धार्थन जेएस के पिता और रिश्तेदार विजयन से मिलने आए और उन्होंने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की।
10 Mar 2024 01:07AM,by: Tikendra Sinha
निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, अरुण गोयल का इस्तीफा 9 मार्च, 2024 से प्रभावी है। गोयल, जिन्हें 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पहले भारत सरकार में हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के सचिव के तौर पर कार्य किया था। उनके इस्तीफे के बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त इस पद की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
09 Mar 2024 03:56PM,by: Vinay Jha
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के एक फोन कॉल पर रूस-यूक्रेन ने साढ़े 4 घंटे युद्ध विराम किया था, ताकि करीब 25 हजार भारतीय छात्रों को सुरक्षित तनाव ग्रस्त इलाके से बाहर निकाला जा सके। इसके लिए पीएम मोदी ने रूस, यूक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी। राजनाथ सिंह ने ये बातें रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महाकुंभ के आयोजन के दौरान कही।
09 Mar 2024 02:23PM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनावों से पहले आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जनसेना के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है। टीडीपी अध्यक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू ने इस गठबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना पार्टी के बीच एक गठबंधन करने पर सहमति बन गई है।
09 Mar 2024 02:23PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








