latest

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें सभी प्रकार लाभ प्राप्त करने योग्य बनाना है। इसके साथ ही उन्हें उपलब्ध उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़कर उनका कौशल विकास करना और उनकी योग्यता क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरण प्रदान करना है। इसके अलावा कोलेटरल फ्री लोन प्रदान करना तथा उनकी उन्नति के लिए विभिन्न बाजारों को जोड़ना शामिल है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसका क्रियान्वयन ग्रामोद्योग विभाग द्वारा किया जाता था, अब उद्योग विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में 11 हजार 586 ग्राम पंचायतों के 6 लाख 37 हजार 230 शिल्पियों को योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 3 लाख 23 हजार 371 शिल्पियों का पंजीयन हो चुका है। तथा 1403 हितग्राहियों का प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस योजना के तहत 314 हितग्राहियों का प्रशिक्षण जारी है।   ग्रामोउद्योग के बदले अब उद्योग विभाग करेगा क्रियान्वयन

09 Mar 2024 02:23PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी होने की मनोरथ मांगते है। मंत्री श्री देवांगन ने आराध्य महादेव से सभी के मनोरथ पूरी करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कला संस्कृति का शानदार प्रस्तुति दी। जिसका हम सभी ने भरपूर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कला संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना एवं मंच के माध्यम से आमजनों का मनोरंजन करना है। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का बहुत अच्छा आयोजन किया गया है। आगे भी प्रशासन द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही विकास का कार्य प्रारंभ हो गया है। आयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला दर्शन योजना संचालित की गई है। किसानों को बकाया धान का बोनस उनके खाते में प्रदान की गई है। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विन्टल एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से अन्न दाताओ से उपज की खरीदी की गई है। जिसके अंतर की राशि आगामी 12 मार्च को बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत 10 मार्च को प्रदेश के सभी पात्र माता बहनों को एक हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा। 

09 Mar 2024 12:34PM,
by: Tikendra Sinha