शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भले ही उनके विधायकों को अपने पाले में कर उनके दल को तोड़ दिया, लेकिन उनकी पार्टी खत्म नहीं हुई है। ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों और सांसदों को छीनकर शिवसेना को तोड़ दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शिवसेना खत्म हो गई। इसके विपरीत, शिवसेना भाजपा को दफना देगी और आगे बढ़ेगी। " शिवसेना भाजपा को दफना देगी और आगे बढ़ेगी" : उद्धव ठाकरे
08 Mar 2024 05:00AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 मार्च को दंतेवाड़ा और कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबेरे 10.05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.25 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड कारली दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.20 बजे श्री अटल बिहारी बाजपेयी एजुकेशन सिटी जावंगा (गीदम) पहुंचेंगे और सभागार में महिला दिवस कार्यक्रम शामिल होंगे। श्री साय दोपहर 1.55 बजे जावंगा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.35 बजे कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम कुरूवा पहुंचेंगे तथा अपरान्ह 3.40 बजे कुरूवा खैरा कल्याणपुर कर्मा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करने के बाद साहू समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कुरूवा से शाम 4.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
08 Mar 2024 05:00AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









