दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज पर प्रत्याशी बनाने के खिलाफ बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, " बीजेपी परिवारवाद के ऊपर बड़ी-बड़ी बातें कहती है, लेकिन आज सुषमा स्वराज जी की बेटी को अगर टिकट दिया जा रहा है, तो यह परिवारवाद का जीता-जागता उदाहरण है."
03 Mar 2024 07:26AM,by: Vinay Jha
कांकेर जिले के हिदूर में रविवार को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान शहीद हो गया। जवाबी फायरिंग में वर्दीधारी नक्सली भी मारा गया है। इसके पास से Ak-47 बरामद की गई है। ये मुठभेड़ छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब जवान सर्चिग के लिए निकले थे।
03 Mar 2024 07:26AM,by: Vinay Jha
संस्थागत वित्त निदेशालय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी की संयुक्त अध्यक्षता में एसएलबीसी संयोजक और सदस्य बैंकों के साथ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार कार्ड को जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा की गई।
03 Mar 2024 06:32AM,by: Vinay Jha
राजिम कुंभ कल्प में 4 मार्च मशहूर शिवपुराण कथावाचक प्रदीप मिश्रा शामिल होने आ रहे हैं। कुम्भ में पहुंचे श्रद्धालु उनके प्रवचन का लाभ भी ले सकेंगे। वही इस संत समागम में आज यानि 3 मार्च को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य रविंद्र केश्वानंद, देवी मंदिर के महंत और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद महाराज, महामंडेश्वर योगीराज स्वामी, ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय, वृंदावन आश्रम के प्रेमानंद महाराज पहुंचेंगे। प्रदीप मिश्रा कल राजिम में सुनाएंगे कथा
03 Mar 2024 06:32AM,by: Tikendra Sinha
कांकेर जिले के हिदूर में रविवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। जवान हिदूर के जंगल में सर्चिग के लिए निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में पिछले 2 घंटे से मुठभेड़ जारी है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने घटना की पुष्टि की है। कांकेर में नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग...
03 Mar 2024 06:31AM,by: Vinay Jha
बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, “मैं पिछले 8 सालों से देख रही हूं. वहां साफ-सफाई और शिक्षा नहीं है. मदरसों में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है. मंदिरों और हिंदू घरों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है. मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं. बाल श्रम है. उनके पास कोई शिक्षा या भविष्य नहीं है. इनका एक ही काम है, दंगा और जो लोग ऐसा करा रहे हैं वे इसका फायदा उठा रहे हैं. पुराना शहर हैदराबाद के मध्य में है लेकिन वहां गरीबी है.”
03 Mar 2024 06:31AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





