03 Mar 2024
बीजापुर- नक्सली इलाक़े की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पदस्त उसूर विकासखंड के 200 से ज़्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तय समयावधि में मानदेय नहीं मिलने से ख़ासे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक़ दिसम्बर 2023 का मानदेय जनवरी के आख़िरी सप्ताह में भुगतान मिला है जबकि जनवरी, फरवरी 2024 का मानदेय भुगतान 1 मार्च तक भी नहीं हुआ है जिसका सीधा असर मात्र 10 हज़ार के मासिक मानदेय पर कार्यरत कार्यकर्ताओं के परिवार पर पढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक़ उसूर परियोजना में अधिकारियों का मुख्यालय से नदारद रहना भी मानदेय नहीं मिलने का मुख्य कारण है। नक्सल इलाक़े में काम करने और जान का जोखिम होने के बाद भी मानदेय मिलने में देरी से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। प्रदेश में सरकार बदली है लेकिन अधिकारियों ने अपने काम में बदलाव नहीं लाया है। शासन का निर्देश है कि कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान सबसे पहले किया जाना है। चूँकि न्यूनतम दस हज़ार के मानदेय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी सेवाएँ देते हैं। यहाँ अधिकारी सीधे शासन के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।
03 Mar 2024 03:21PM,by: Alanga rao
लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को मैंने कभी बुरा-भला नहीं कहा। हमें केवल इतना कहा कि वह पलटूराम हैं। लेकिन वह दोबारा हमारे पास आये और हमने दोबारा गलती कर दी। वह एक बार फिर से बीजेपी के पैरों में चले गए। उन्हें यह सब करते हुए शर्म नहीं आती है। 'बार-बार पलटकर इन्हें शर्म नहीं आती' : लालू यादव
03 Mar 2024 03:20PM,by: Tikendra Sinha
सुप्रीम कोर्ट गोपालगंज जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी जी.कृष्णैया की 1994 में हुई हत्या के मामले में लोकसभा के पूर्व सदस्य आनंद मोहन को दी गई सजा में छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर कल सोमवार को सुनवाई करने वाला है। बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
03 Mar 2024 02:22PM,by: Tikendra Sinha
पटना के गांधी मैदान में RJD की 'जन विश्वास महारैली' के दौरान तेजस्वी यादव जमकर गरजे। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक मेरी नजर जा रही, लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। हम लोगों ने 10 दिनों तक बिहार का भृमण किया। आप सबसे आने का अनुरोध किया था। आज रैलियों में भीड़ का रिकॉर्ड टूटा है। इसी गांधी मैदान में नौकरी भी बांटी गई। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग डरने वाले नहीं हैं। वाशिंग मशीन में कितना बड़ा भी भ्रस्टाचारी हो साफ हो जाता है। लेकिन बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गई है। इसमें हर पार्टी का कूड़ा आ जाता है। "बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गयी है..," : तेजस्वी यादव
03 Mar 2024 01:05PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








