latest

Generic placeholder image

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश में खुशी उमंग एवं उत्साह का माहौल है। नवा रायपुर में भी लोगों में भारी उत्साह एवं उमंग देखी गई। नवा रायपुर में जगह-जगह भक्ति-भाव में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्रालय के पास स्थित हनुमान मंदिर में अपार उत्साह के साथ पूजा-पाठ भजन गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। नवा रायपुर क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लोगों ने देखा। अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 एवं 30 सहित ग्राम राखी, नवागांव, खपरी सहित अन्य गांव के ग्रामीणजन भजन कीर्तन, पूजा और प्रसाद वितरण के माध्यम से रामोत्सव के आयोजन में शामिल हुए।

22 Jan 2024 01:53PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

पूरे राष्ट्र और दुनिया के सबसे ऐतिहासिक समारोह श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर का अवलोकन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि में से एक शिवरीनारायण पहुँचे जहां भगवान श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। इस जगह पर उन्होंने प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन किया और अभिभूत हुए। शिवरीनारायण के नागरिकों के लिए अभिभूत करने वाले दो क्षण आये। पहला तो तब जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। दूसरा क्षण तब आया जब माता शबरी का जिक्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सुदूर कुटिया में जीवन गुजारने वाली मेरी आदिवासी माँ शबरी का ध्यान आते ही अप्रतिम विश्वास जागृत होता है। माँ शबरी तो कब से कहती थी राम आयेंगे। प्रत्येक भारतीय में जन्मा यही विश्वास सक्षम भव्य भारत का आधार बनेगा। यही तो है देव से देश और राम से राष्ट्र की चेतना का विस्तार। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि श्रीराम के आदर्शाें पर चलकर हम छत्तीसगढ़ संवारेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उल्लास पूरे प्रदेश में नजर आया, शिवरीनारायण में भी नागरिक इस पवित्र क्षण में बहुत उत्साहित दिखे।  श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय

22 Jan 2024 01:53PM,
by: Tikendra Sinha