22 Jan 2024
अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया।
22 Jan 2024 01:54PM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सवेरे बिलासपुर के तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर में सपत्नीक श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री रामदेव कुमावत और श्री राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।
22 Jan 2024 01:54PM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा जिला के ग्राम लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के परिवार से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक के परिवारजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। श्री शर्मा ने मृतक के परिवारजनों से मिलकर ढ़ांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
22 Jan 2024 01:54PM,by: Tikendra Sinha
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम घोरहा में अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करके शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। श्री दयाल दास बघेल ग्राम संबलपुर में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और राम मंदिर का दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली का आर्शीवाद लिया।
22 Jan 2024 01:54PM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश में खुशी उमंग एवं उत्साह का माहौल है। नवा रायपुर में भी लोगों में भारी उत्साह एवं उमंग देखी गई। नवा रायपुर में जगह-जगह भक्ति-भाव में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्रालय के पास स्थित हनुमान मंदिर में अपार उत्साह के साथ पूजा-पाठ भजन गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। नवा रायपुर क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लोगों ने देखा। अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 एवं 30 सहित ग्राम राखी, नवागांव, खपरी सहित अन्य गांव के ग्रामीणजन भजन कीर्तन, पूजा और प्रसाद वितरण के माध्यम से रामोत्सव के आयोजन में शामिल हुए।
22 Jan 2024 01:53PM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बलौदाबाजार स्थित षष्ठी मंदिर प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय रामभक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में छतीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। मंत्री श्री वर्मा ने षष्ठी मंदिर में माता षष्ठी एवं शीतला के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इसके पाश्चत उन्होंने राम दरबार के तैल चित्र की विधि विधान से पूजा-अर्चना व आरती कर सभी के लिए शुभ मंगल की कामना की।
22 Jan 2024 01:53PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









