22 Jan 2024
सुबह का सूरज आज बादलो में कही गुम था...रात बारिश हुई थी और भीगी-भीगी मौसम के बीच हजारों लोगों का हुजूम जिस ओर आकर्षित हो रही थीं... वह शायद उनकी श्रद्धा और विश्वास ही था...जो इस धरती के ऐसे राम को देखने आए जा रहे थे... जो किसी मंदिर में नहीं... अपितु इनके जीवन में सदैव समाहित है। बेशक यह रामनामी है और न सिर्फ इनका चोला..शरीर का हर हिस्सा राम...राम...राम...के अक्षरों से नस-नस में विद्यमान है। सुबह हो या शाम... इनके जीवन में है बस राम-राम-राम
22 Jan 2024 04:29AM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित कौशल्या धाम में 22 जनवरी की संध्या को रामोत्सव का भव्य आयोजन होगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और सांसद श्री सुनील सोनी के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार मानस गायन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। कौशल्या धाम चंदखुरी में आज होगा भव्य रामोत्सव का आयोजन
22 Jan 2024 04:28AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने नागपुर में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्हें राम जन्मभूमि आंदोलन का गीत "जागो तो एक बार हिंदू जागो तो" गाते देखा गया। राम मंदिर उद्घाटन से पहले नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में फड़णवीस ने यह गाना गाया। 'जागो तो एक बार हिंदू': फड़नवीस गाया गीत
22 Jan 2024 03:47AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार पर आज होने वाले राम मंदिर कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य पुलिस निजी मंदिरों को अयोध्या में मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने से रोक रही है। राजनेता पर पलटवार करते हुए, तमिलनाडु सरकार ने कहा कि भाजपा सलेम में द्रमुक युवा सम्मेलन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए गलत जानकारी का प्रचार कर रही है।
22 Jan 2024 03:47AM,by: Babuaa Desk
प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कंगना रनौत, माधुरी दीक्षित और अनुपम खेर कल राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित लोगों में से हैं। प्रभास, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी और मोहनलाल को भी आमंत्रित किया गया है। बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी देओल और हेमा मालिनी को भी निमंत्रण दिया गया है l राम मंदिर कार्यक्रम में किन अभिनेताओं को आमंत्रित किया
22 Jan 2024 03:47AM,by: Babuaa Desk
22 जनवरी 2024 इस दिन को कैसे याद किया जाएगा?
वह दिन जब श्री राम अपने दूसरे वनवास से लौटे थे, वह दिन जब 140 करोड़ भारतीयों ने एकजुट होकर उनका स्वागत किया था, वह दिन जब गुलामी के अंतिम अवशेष टूटे थे, वह दिन जब सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक ने अपने गौरवशाली अतीत को फिर से जागृत किया था l सरकार ने शेयर किया "नया भारत रामलला का स्वागत करता है" पोस्टर
22 Jan 2024 03:30AM, by: Babuaa Desk
बिहार की राजधानी पटना में बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। लेकिन बिहार के शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से उस आदेश को वापस लेने को कहा है जिसमें उन्होंने स्कूलों में शीत लहर के मद्देनजर निचली कक्षाओं को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
22 Jan 2024 02:35AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









