22 Jan 2024

Generic placeholder image

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश में खुशी उमंग एवं उत्साह का माहौल है। नवा रायपुर में भी लोगों में भारी उत्साह एवं उमंग देखी गई। नवा रायपुर में जगह-जगह भक्ति-भाव में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्रालय के पास स्थित हनुमान मंदिर में अपार उत्साह के साथ पूजा-पाठ भजन गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। नवा रायपुर क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लोगों ने देखा। अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 एवं 30 सहित ग्राम राखी, नवागांव, खपरी सहित अन्य गांव के ग्रामीणजन भजन कीर्तन, पूजा और प्रसाद वितरण के माध्यम से रामोत्सव के आयोजन में शामिल हुए।

22 Jan 2024 01:53PM,
by: Tikendra Sinha