22 Jan 2024
दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में भाजपा नेताओं ने स्टालिन सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने कथित तौर पर राज्य भर के मंदिरों में अयोध्या में भगवान राम की "प्राण प्रतिष्ठा" के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पूरे मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है।
22 Jan 2024 07:24AM,by: Tikendra Sinha
कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि किसानांे को भरपूर उत्पादन लेने के लिए भूमि की उर्वरता को संरक्षित रखना चाहिए। इसके लिए उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन के साथ ही रासायनिक खादो पर निर्भरता कम करते हुए अधिक से अधिक जैविक खादो का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें फसल चक्रण भी अपनाना होगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, रायपुर एवं फार्मर्स फर्स्ट परियोजना, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में राजनांदगांव के पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र सुरगी में आयोजित कार्यशाला में दी गई।
22 Jan 2024 06:02AM,by: Tikendra Sinha
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज धरसींवा विकासखंड के ग्राम जरौदा में आयोजित भक्त गुहा राज की जयंती में शामिल हुए। श्री वर्मा ने "हे भारत के राम जागो मैं तुम्हे जगाने आया हूं, वाक्य से सम्बोधन प्रारम्भ करते हुए कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति श्रीराम के चरित्र को भलीभांति जानता है। रामायण के पात्र निषाद राज, शबरी,जटायु आदि के कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राम के भक्त और सेवक गुहा राज आज सभी के निःस्वार्थ कर्म करने का प्रेरणास्त्रोत हैं। आज के समय में मानवता की सेवा ही परम धर्म है।
22 Jan 2024 06:02AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जनवरी को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
22 Jan 2024 06:02AM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में खुशी और उमंग का वातावरण है। प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी उत्सव और आनंद का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर इस ऐतिहासिक पल की यादों को संजोने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल प्रभु श्रीराम के वनवास काल की यादें आज भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में बिखरी हुई हैं। इन स्मृतियों को संजोने का काम किया जा रहा है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि छत्तीसगढ़ की कण-कण में राम बसते हैं। छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं प्रभु श्रीराम
22 Jan 2024 04:29AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









