मकर संक्रांति का दिन कवर्धावासियों के लिए और खास बन गया। कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए। कवर्धावासियों के लिए मकर संक्रांति का दिन बना खास
15 Jan 2024 05:48AM,by: Tikendra Sinha
संत कबीर दास जी के संदेश का प्रभाव से ही छत्तीसगढ़ में हमेशा प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहा है। कबीर दास जी सामाजिक कुरूतियों पर जमकर प्रहार किया और इन कुरूतियों को दूर करने के लिए मार्ग दिखाया। उनके दिखाए गए मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में चल रहे चार दिवसीय पंथ श्री हुज़ूर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीर पंथ के संत समागम मेला को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल भी शामिल हुए। मंत्रीद्वय श्री शर्मा और श्री बघेल के साथ ही विधायक श्री दीपेश साहू और विधायक श्री ईश्वर साहू ने कबीर पंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद भी लिया।
15 Jan 2024 05:48AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री अरूण साव 15 जनवरी को महासमुंद में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 15 जनवरी को सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर राज्य विश्राम गृह से महासमुंद के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 10:10 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम झालखम्हरिया पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे पौने 12 बजे महासमुंद जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
15 Jan 2024 05:48AM,by: Tikendra Sinha
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने रविवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के सदर बाजार में स्थित श्री राम मंदिर (मानस मंदिर) प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिसर की झाड़ू लगाकर साफ-सफाई में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जो की 22 जनवरी तक चलेगा।
15 Jan 2024 05:47AM,by: Tikendra Sinha
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
15 Jan 2024 01:20AM,by: Tikendra Sinha
असदुद्दीन ओवैसी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। ओवैसी ने मुसलमानों को सावधान किया है और कहा है कि अब उनकी नजरें मदरसे, किले और मस्जिदों पर है। अलर्ट रहो। ये हमारी मस्जिदो पर ललचाई नजरों से देख रहे हैं : ओवैसी
15 Jan 2024 01:19AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भविष्यवाणी की है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर उनके सहयोगियों का एनडीए में विश्वास कम कर दिया जाए तो भाजपा की सीटों की संख्या में कमी आ सकती है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी : शशि थरूर पी
15 Jan 2024 01:19AM,by: Tikendra Sinha
बहुजन समाज पार्टी से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हुए। दानिश अली ने कहा कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनना अपना फर्ज समझते हैं, क्योंकि मुझ पर संसद में हमला हुआ, तब राहुल गांधी साथ खड़े रहे और राहुल गांधी की यह पहल कमजोर लोगों को न्याय दिलाने और भारतवासियों को जोड़ने की पहल है।
15 Jan 2024 01:19AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









