प्रधानमंत्री जी, हम लोग पहाड़ी कोरवा हैं। पहाड़ में रहते हैं। एक दो किलोमीटर चलकर ढ़ोढी-कुआं जाते थे और यहां का गंदा पानी पीने विवश थे। इससे अक्सर उल्टी-दस्त हो जाती थी। अब स्वच्छ पानी मिल रहा है। घर भी बन गया और बिजली भी लग गई। यह बात जशपुर जिले से जनमन संगी और विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिला श्रीमती मनकुंवारी बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन योजना के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान संवाद में कही।
15 Jan 2024 10:11AM,by: Tikendra Sinha
शहर से बहुत दूर घने जंगलों में रहकर कभी घासफूस के आशियानों में, कभी बारिश तो कभी तूफानों को सहने वाले, कभी अंधेरों में साँप बिच्छू के साये में दहशत से रात काटने वाले और कभी स्वच्छ पानी सहित बीमारियों में गरीबी की वजह से उपचार के लिए तरसने वाले और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष करने वाले पहाड़ी कोरवाओं का जीवन सदैव विषम परिस्थितियों के बीच गुजरा है। ऐसी ही संघर्ष और चुनौतियों के साथ जीवनयापन करती आई पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी बाई ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन रस्सी खींचने, अनगिनत बोझ उठाने वाले उनके परिश्रमी हाथों-सिर पर वह माइक- माइक्रोफोन भी आएगी जिससे वह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संवाद स्थापित कर अपनी जिंदगी के कठिन सफर को सरल बनने और जीवनशैली में आएं बदलाव को बयां कर पाएगी...।
15 Jan 2024 10:11AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजूबेन को फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजूबेन का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। राजूबेन कुछ महीने पहले फेफड़े के प्रत्यारोपण प्रक्रिया के बाद मुंबई के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रही थीं l केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजूबेन का निधन
15 Jan 2024 09:26AM,by: Babuaa Desk
बिहार के मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने एक सपना देखा था जिसमें भगवान राम ने उनसे बातचीत की थी। कथित वीडियो में, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे ने स्पष्ट रूप से अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया। तेज प्रताप ने कहा, "चुनाव खत्म होते ही भगवान राम का महत्व खत्म हो जाता है।" 'भगवान राम मेरे सपने में आए, मुझसे कहा...': तेज प्रताप यादव'
15 Jan 2024 07:22AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









