भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बस्ती पहुंचे। कमारों के बीच में पहुंचकर उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मौजूद थे। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कमारों के बीच जाकर उनके जीवन शैली, आजीविका सहित योजनाओं की जानकारी ली। इस बीच कमार परिवार की महिला सदस्यों ने फूल छिड़ककर उनका आत्मीय स्वागत किया।
15 Jan 2024 03:23PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों को जोड़ने के लिए महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में आज 12 सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सरपंच यशवंत साहू व मिशन संचालक श्री विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक मौजूद थे।
15 Jan 2024 03:23PM,by: Tikendra Sinha
विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों पीव्हीटीजी के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना (पीएम जनमन) के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम जनमन के हितग्राहियों से चर्चा की। महासमुंद जिले में जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक द्वय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।
15 Jan 2024 03:22PM,by: Tikendra Sinha
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव, जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री सुनील सोनी, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री विकास शील, निदेशक श्री वाई.के. सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के ज्यादा से ज्यादा गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे गांवों में जहां 90 प्रतिशत से अधिक घरों में पानी पहुंचना चालू हो गया है, उन गांवों में जल्द से जल्द सभी घरों में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। श्री शेखावत ने इसकी हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत समूह जलप्रदाय योजनाओं के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने गांव के सभी घरों में नल लगने के बाद तुरंत सर्टिफिकेशन कराकर जल आपूर्ति की व्यवस्था ग्राम पंचायत को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
15 Jan 2024 03:22PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं की कल 16 जनवरी को केंद्रीय नेतृत्व के साथ दिल्ली में बैठक होने जा रही है।.इस बैठक को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने बताया कि, इस बैठक में आगामी 2024 को लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी होगी। कल दिल्ली में होगी बीजेपी नेताओं की अहम बैठक
15 Jan 2024 01:52PM,by: Tikendra Sinha
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज राजधानी के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री कश्यप को फारेस्ट कालोनी में बंगला नं. सी 3 एवं सी 4 आवंटित हुआ है। वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने निवास कार्यालय का किया शुभारंभ
15 Jan 2024 01:48PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









