कलेक्टर जनमेजय महोबे और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आज देर शाम पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर बैगा परिवार के घर हुए आगजनी की घटना स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीम और एसडीओपी को आगजनी घटना की बारीकी तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने अवलोकन के दौरान आगजनी की घटना से प्रभावित पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। कलेक्टर के निर्देश पर पंडरिया जनपद सीईओ द्वारा घटना से प्रभावित परिजनों को श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता दी गई तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
16 Jan 2024 05:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने बगिया निवास में आमजनों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान बगिया समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों से भेंटकर उनकी बातें भी सुनी। बड़ी संख्या में निवास पहुंचे आमजनों से श्री साय से बारी-बारी भेंट कर उनकी मांगों और समस्याओं से अवगत भी हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवास में पहुंचे कई समाज के प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की।
16 Jan 2024 05:19AM,by: Tikendra Sinha
श्रीराम जन्मभूमि जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी सोमवार, 22 जनवरी, 2024 है। उन्होंने बताया कि सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए, प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुभ संस्कारों का प्रारंभ 16 जनवरी 2024 से होगा, जो 21 जनवरी, 2024 तक चलेगा। अयोध्या में आज शुरू हो रहा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव
16 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश मुख्यमंत्री बने हैं। लालू यादव बड़े हैं, इसमें कहां कोई शक है। 79 विधायक हमारे हैं तो हम ही बड़े भाई हैं। हम तो चाहते हैं नीतीश कुमार पीएम बनें और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें। लालू यादव के आशीर्वाद से ही नीतीश मुख्यमंत्री बने : राजद विधायक
16 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









