स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और बेहतर बनाया जाएगा। सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मिल रही कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे है। अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार श्री जायसवाल प्रदेशभर के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे है, जो आगे भी जारी रहेगा।
16 Jan 2024 01:09PM,by: Tikendra Sinha
वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री देवांगन को शंकर नगर में बंगला नं. सी-4 आवंटित हुआ है। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद थे। उद्योग मंत्री का शंकर नगर में निवास कार्यालय प्रारंभ
16 Jan 2024 01:09PM,by: Tikendra Sinha
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल की उपस्थिति में आज मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की। श्री चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
16 Jan 2024 01:09PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वीरभद्र मंदिर में रंगनाथ रामायण की चौपाइयां सुनीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में 'श्री राम जय राम' भजन भी गाया। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने लेपाक्षी स्थित वीरभद्र मंदिर में 'श्री राम जय राम' भजन सुनाया। पीएम मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर का दौरा किया, जिसका रामायण में महत्वपूर्ण महत्व है। आंध्र प्रदेशः वीरभद्र मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा
16 Jan 2024 10:35AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचेंगे। मोदी का मंगलवार शाम को कोच्चि पहुंचने और शाम पांच बजे महाराजा कॉलेज मैदान से गेस्ट हाउस तक 1.3 किलोमीटर लंबा रोड शो करने का कार्यक्रम है। राज्य भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री त्रिशूर जिले में दो प्रमुख मंदिरों का दौरा करेंगे, जिनमें गुरुवयूर श्री कृष्ण मंदिर और त्रिप्रयार श्री राम स्वामी मंदिर शामिल हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर त्रिशूर में पेशेवर कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों में क्षेत्रीय अवकाश घोषित किया गया है। दो दिवसीय दौरे पर आज केरल पहुंचेंगे पीएम मोदी
16 Jan 2024 05:50AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









