16 Jan 2024

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, आईजी श्री अंकित गर्ग, सीसीएफ श्री नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी श्री डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

16 Jan 2024 01:09PM,
by: Tikendra Sinha