16 Jan 2024

Generic placeholder image

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक शीर्ष स्तरीय टीम भारत के तीन सबसे अधिक मांग वाले भगोड़ों की प्रत्यर्पण प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाली है। इन मोस्ट वांटेड भगोड़ों में डिफेंस डीलर संजय भंडारी, हीरा कारोबारी नीरव मोदी और किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि "अपराध की आय" को जब्त करने के लिए ब्रिटेन और अन्य देशों में उनकी संपत्तियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी करते हैं।

16 Jan 2024 05:50AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

हम अपने भौतिक संसाधनों के लिए धीरे-धीरे प्रकृति का विनाश कर रहे हैं। ऐसे में अपने घरों और उसके आस-पास फल-फूल के पौधे लगा कर न केवल हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी बन सकते हैं। ये बातें शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान में चल रही 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय वृहद फल-फूल सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कही। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकृति की ओर सोसाइटी, उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, नगर निगम रायपुर और जिन्दल स्टील व पॉवर लिमिटेड के सहयोग से किया गया था।

16 Jan 2024 05:25AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के समृद्धि बाजार स्थित संस्कृति शोध संस्थान के कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित पुरातत्वविद् स्व. डॉ. हेमू यदु की कृति ‘ओम लिपि की रहस्यमय खोज’ का विमोचन किया। इस अवसर पर स्व. डॉ. यदु की स्मृति में शोक सभा भी आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री सहित अन्य आगंतुकों ने पुरातत्वविद् डॉ. यदु को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि, स्व. डॉ. यदु की राम वनगमन पथ पर की गई शोध अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय हैं।

16 Jan 2024 05:25AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

कलेक्टर जनमेजय महोबे और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आज देर शाम पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर बैगा परिवार के घर हुए आगजनी की घटना स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीम और एसडीओपी को आगजनी घटना की बारीकी तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने अवलोकन के दौरान आगजनी की घटना से प्रभावित पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। कलेक्टर के निर्देश पर पंडरिया जनपद सीईओ द्वारा घटना से प्रभावित परिजनों को श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता दी गई तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। 

16 Jan 2024 05:19AM,
by: Tikendra Sinha