मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के किसानों राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन मजदूरों को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि का भुगतान सितम्बर माह की आखिर तक कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात आज दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला अगले माह अक्टूबर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के परिप्रेक्ष्य में लिया है। गौरतलब है कि उक्त दोनों योजनाओं की तीसरी किश्त का भुगतान अब तक राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को किया जाता रहा है।
22 Sep 2023 02:04AM,by: Tikendra Sinha
शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 26 सितंबर से 28 सितम्बर तक दक्ष कमाण्ड एवं कण्ट्रोल सेन्टर, तृतीय तल मल्टीलेवल पार्किंग जयस्तंभ चौक, रायपुर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की तिथि एवं समय की सूचना अभ्यर्थियों के मोबाइल नम्बर और उनके लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी कटऑफ की जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in पर देख सकते है।
22 Sep 2023 02:04AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद पूर्व भारतीय डिप्लोमेट शशि थरूर ने कहा है कि भारत और कनाडा के संबंध ठीक नहीं हैं और यह और बिगड़ें इससे पहले इस मसले पर काम करना होगा। कुछ लोगों के मंसूबों को पूरा करने के लिए कनाडा सरकार भारत से अपने रिश्ते बिगाड़ रही है l कनाडा सरकार भारत से अपने रिश्ते बिगाड़ रही है ' : थरूर
21 Sep 2023 01:24PM,by: Tikendra Sinha
महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और OBC की बात कर रहें हैं। मैंने उनके साथ काम किया है। क्या जब कांग्रेस यह बिल लाई थी क्या तब उसमें यह प्रावधान था? यह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। "आपका OBC प्रेम तब कहां चला गया था? आपको 60 सालों तक नहीं दिखा?"
21 Sep 2023 01:24PM,by: Tikendra Sinha
बीजू जनता दल के मुखिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने दो विधायकों को निष्कासित कर दिया है। इन विधायकों में रेमुना सीट से विधायक सुधांशु शेकर परिदा और खंडापाड़ा सीट से विधायक सौम्य रंजन पटनायक का नाम शामिल है। बीजू जनता दल के दो विधायकों को किया गया निष्कासित
21 Sep 2023 01:24PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को 309 करोड़ 56 लाख 88 हजार रूपए के 186 विकास कार्याे की सौगात दिया। इन विकास कार्यों में 241 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत के 123 कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
21 Sep 2023 01:24PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








