22 Sep 2023
आज संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में चंद्रयान 3 की सफलता पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी बोल रहे थे। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने बीच में ही टिप्पणी कर दी। जिसके बाद रमेश बिधूड़ी भड़क गए और उन्होंने दानिश अली के खिलाफ सदन में ही अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर दिया। जिसपर स्पीकर ने भाजपा सांसद के बयान को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जाहिर की है और उन्हें भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने की चेतावनी भी दी है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को लोकसभा स्पीकर ने दी सख्त चेतावनी
22 Sep 2023 12:07PM,by: Tikendra Sinha
बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने ना केवल मेरा बल्कि पूरी संसद का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक चुने हुए सांसद के खिलाफ सदन में ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो मैं सांसदी छोड़ दूंगा l
22 Sep 2023 12:07PM,by: Tikendra Sinha
भारतीय जनता पार्टी ने असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के आरोप में लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रमेश बिधूड़ी को पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
22 Sep 2023 12:07PM,by: Tikendra Sinha
रायपुर राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समितियों की बैठक की जा रही है l बैठक को लेकर कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है कहा, हमारी कमेटी बनी हुई है. सभी समितियां अपना-अपना काम कर रही हैं. कोर कमेटी को जानकारी देंगे और आने वाले समय में सभी समितियों का काम बढ़ेग l. इसी बात को देखते हुए सभी कमेटियों से बातचीत करेंगे l कांग्रेस चुनाव समितियों की बैठक जारी
22 Sep 2023 08:12AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








