बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट थाना के तहत आने वाले बेनीबाद क्षेत्र के बागमती नदी में एक नाव पलट गई। यह नाव बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। जानकारी के मुताबिक नाव में 34 बच्चे सवार थे। फिलहाल कई बच्चे लापता हैं और कई बच्चों को बचाया जा चुका है। बिहार: स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई लापता
14 Sep 2023 09:25AM,by: Tikendra Sinha
मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल ने आखिरकार अनशन तोड़ दिया है। बीते कई दिनों से सीएम एकनाथ शिंदे समेत महाराष्ट्र सरकार के कई नेता जरांगे से अनशन त्यागने की अपील कर रहे थे। मनोज जरांगे बीते 17 दिनों से महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। मराठा आरक्षण: जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल
14 Sep 2023 09:24AM,by: Tikendra Sinha
'सनातन धर्म' पर हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने भारत की संस्कृति पर हमला करने और 'सनातन' संस्कृति को खत्म करने के लिए एक छिपे हुए एजेंडे पर फैसला किया है। "इस I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग उस 'सनातन धर्म' को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी... यह भारत गठबंधन 'सनातन धर्म' को नष्ट करना चाहता है।
14 Sep 2023 09:24AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के अंतर्गत जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से केंद्रीय जलशक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस सम्मान के लिए नारायणपुर जिलावासियों को तथा इस कार्य में लगे जलजीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार
14 Sep 2023 09:24AM,by: Tikendra Sinha
पोरा-तीजा तिहार में रंग-बिरंगे परिधानों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। मुख्यमंत्री निवास में तीज मनाने आयी महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई है। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी है। मुख्यमंत्री निवास में पोला मनने पहुचि महिलाये
14 Sep 2023 09:24AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








