कांग्रेस नेता और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी, जो हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं, ने शिमला के समर हिल में शिव मंदिर का दौरा किया, जहां 14 अगस्त को भूस्खलन में 20 लोग मारे गए थे, और कहा केंद्र सरकार हिमाचल संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे इससे राज्य को मदद मिलेगी। । हिमाचल संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें': प्रियंका गांधी
13 Sep 2023 08:12AM,by: Tikendra Sinha
डीएमके के नेता ए राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय है। इस वीडियो में ए राजा कह रहे हैं कि जाति की वैश्विक बीमारी के लिए भारत जिम्मेदार है। हिंदू धर्म केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। हिंदू धर्म पूरी दुनिया के लिए खतरा है : ए राजा
13 Sep 2023 07:14AM,by: Tikendra Sinha
डीएमके नेता ए राजा के विवादित वीडियो को तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर किया है। अन्नामलाइ ने लिखा- “डीएमके सांसद ए राजा ने हिंदू धर्म को भारत और दुनिया के लिए खतरा बताया। तमिलनाडु में जाति विभाजन और नफरत पैदा करने का प्रमुख कारण डीएमके है और इन्होंने जो गंदगी फैलाई है उसके लिए इनके सांसद सनातन धर्म को दोषी ठहरा रहे हैं।”
13 Sep 2023 07:14AM,by: Tikendra Sinha
नालंदा की जनता के बीच पहुंचे ललन सिंह ने बीते दिन कहा, 'आप सभी ने एक ऐसा नेता इस बिहार को दिया है, जो बिहार का नेतृत्व तो कर रहा है, लेकिन वो आज देश का नेतृत्व करने के लिए भी खड़ा है।' ललन सिंह आगे कहते हैं, 'यहां से नीतीश कुमार विधायक भी रहे, 5 बार सांसद रहे, भारत सरकार में रेल मंत्री, कृषि मंत्री, परिवहन मंत्री भी बने।''इतने दिनों तक केंद्र सरकार में मंत्री रहने के बावजूद आज तक किसी माई के लाल का साहस नहीं हुआ है कि नीतीश कुमार के कपड़े पर कोई दाग दिखा दे। पूरी ईमानदारी से नीतीश कुमार ने सेवा की है। वो 17 साल से बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।'
13 Sep 2023 07:14AM,by: Tikendra Sinha
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) अन्तर्गत जिन विद्यालयों के द्वारा विगत वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 दोनो वर्षों का दावा नही किया गया है उनके लिये विभाग द्वारा आरटीई पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2020-21 के लंबित भुगतान दावा के लिए 21 एवं 22 सितम्बर 2023 को तथा वर्ष 2021-22 के लंबित भुगतान दावा के लिए 25 एवं 26 सितम्बर 2023 तक पोर्टल को खोला जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में समस्त निजी विद्यालयों को सूचित किया गया है, ताकि वे निर्धारित तिथियों में दावा करें। संबंधित निजी विद्यालयों के दावा राशि के सत्यापन उपरांत पात्र विद्यालयों के खाते में राशि अन्तरित करने की कार्यवाही की जाएगी। आरटीई के लंबित भुगतान के लिए निजी विद्यालय कर सकेंगे दावा
13 Sep 2023 04:07AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सीधी भर्ती के पदों पर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान प्रथम तीन वर्ष में क्रमशः वेतनमान के न्यूनतम 70, 80 और 90 प्रतिशत स्टायपेण्ड दिए जाने के प्रावधान को समाप्त करने की घोषणा के परिपालन में वित्त विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। वित्त निर्देश के उपरोक्त प्रावधान शासकीय विभाग, कार्यालयों के साथ सभी निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, अनुदान प्राप्त स्वशासी संस्थाओं आदि में भी सीधी भर्ती के पद पर भर्ती पर लागू होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 2 सितम्बर 2023 को नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में सीधी भर्ती के पदों पर स्टायपेण्ड समाप्त करने की घोषणा की थी।
13 Sep 2023 04:07AM,by: Tikendra Sinha
राज्य सरकार की नवाचारी पहल ‘नरवा विकास’ के तहत छत्तीसगढ़ में भू-जल उपचार संबंधी हो रहे कार्यों की सराहना झारखण्ड राज्य के अधिकारियों की टीम द्वारा अवलोकन करते हुए की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल में भू-जल उपचार के लिए कैम्पा के तहत काफी तादाद में नरवा विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा
13 Sep 2023 04:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








