latest

Generic placeholder image

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति सड़क मार्ग से रतनपुर के लिए रवाना हुईं। बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत

01 Sep 2023 05:47AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में आज यहां राजभवन में रात्रि भोज आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रात्रि भोज के पूर्व आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री रमेश सिन्हा, मंत्रीगण श्री ताम्रध्वज साहू, श्री मोहन मरकाम, श्री कवासी लखमा, श्री अमरजीत भगत, सांसदगण श्री अरूण साव, श्री सुनील सोनी, श्रीमती गोमती साय, श्रीमती फूलो देवी नेताम, श्री मोहन मंडावी, श्री संतोष पांण्डेय, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित गणमान्य नागरिक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, श्रीमती रेणु जी पिल्ले, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

01 Sep 2023 05:47AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में अभी चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने तथा संशोधन के लिए 11 सितम्बर तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इस दौरान आगामी शनिवार, 2 सितम्बर और रविवार, 3 सितम्बर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में इसके लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे सुदृढ़ लोकतंत्र एवं मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं तथा अपने मताधिकार का उपयोग करें।

01 Sep 2023 05:46AM,
by: Tikendra Sinha