latest

Generic placeholder image

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने उस जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है जिसमें किशोर उम्र में आपसी सहमति से यौन संबंध को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का निर्देश देने की मांग की गई है। जनहित याचिका में दावा किया गया कि लाखों 18 साल से कम उम्र की लड़कियां और 18 साल से अधिक उम्र के लड़के सहमति से यौन संबंध बनाते हैं लेकिन वैधानिक बलात्कार के लिए लड़के को गिरफ्तार कर लिया जाता है, लड़की गर्भवती हो जाती है और माता-पिता पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हैं। कोर्ट ने केंद्र से भारत में रोमियो-जूलियट कानून के आवेदन पर प्रतिक्रिया मांगी, जो लड़के को गिरफ्तारी से बचाता है अगर उसकी उम्र लड़की से चार साल से अधिक न हो। विशेष रूप से, POCSO अधिनियम के तहत, नाबालिगों (18 वर्ष से कम) की सहमति महत्वहीन है, और किसी भी सहमति वाली गतिविधि को यौन हमला कहा जाता है। वहीं, धारा 375 के तहत 16 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बलात्कार माना जाएगा, भले ही उसने सहमति दी हो। जनहित याचिका वकील हर्ष विभोरे सिंघल ने अपनी निजी हैसियत से दायर की है।

19 Aug 2023 06:24AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 19 अगस्त को जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के अर्जुंदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा में 2021 से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित होने के पश्चात् एक आदर्श विद्यालय के अनुरूप एक बेहतरीन, आकर्षक एवं सुंदर शाला भवन के निर्माण के साथ-साथ विद्यालय में लैब में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ विद्यालय में वाई-फाई की सुविधा, स्मार्ट बोर्ड, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालयों में समुचित एवं सामयिक आवश्यकता के अनुरूप पाठ्य-पुस्तकों एवं सामग्रियों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा का लोकार्पण प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. पट्टाभि सीतारमैया के द्वारा सन् 1952 में किया गया है। इस तरह से इस विद्यालय के साथ अपना एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण इतिहास भी जुड़ा हुआ है। बालोद जिला प्रशासन द्वारा एक उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालय के गरिमा के अनुरूप विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरी मानव संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ सुंदर, आकर्षक एवं बेहतरीन शाला भवन व परिसर का निर्माण किया गया है। इस उत्कृष्ट आत्मानंद विद्यालय के दोनों ओर विशाल खेल मैदान का निर्माण किया गया है।

19 Aug 2023 05:33AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो महत्वपूर्ण बैठकें 19 अगस्त को राजीव भवन में आयोजित की गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल इन बैठकों को लेंगे। पहली बैठक सुबह 10 से 12 बजे पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की है। दूसरी बैठक दोपहर 12 बजे से लोकसभा के पर्यवेक्षकों की होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव गण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़, चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षक गण तथा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यगण भी शामिल होंगे। आज कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें

19 Aug 2023 05:33AM,
by: Tikendra Sinha