भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त की राशि 1894 करोड़ 93 लाख रूपए जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को महासमुन्द में आयोजित कार्यक्रम में 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को ऑनलाईन राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करेंगे। इस योजना के तहत शेष दो किश्तों की राशि का अंतरण किसानों को अक्टूबर और मार्च महीने में किया जाएगा, जो लगभग 4000 करोड़ रुपए की होगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 6800 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है, परन्तु बीते खरीफ सीजन में पंजीकृत किसानों की संख्या, रकबा और धान की रिकार्ड खरीदी को देखते हुए इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली इनपुट सब्सिडी की यह राशि लगभग 8000 करोड़ होने का अनुमान है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वालों में धान, कोदो-कुटकी, रागी, दलहन-तिलहन, धान के बदले अन्य फसल उत्पादक किसान तथा वृक्षारोपण करने वाले कृषक शामिल हैं।
19 Aug 2023 05:32AM,by: Tikendra Sinha
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर गए सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक (एलबी) के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने कहा है।
19 Aug 2023 05:32AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि लैपटॉप के आयात को प्रतिबंधित करने के फैसले में सुरक्षा संबंधी चिंताएं शामिल हैं। गोयल ने कहा, "हम जानते हैं कि लैपटॉप हमारे निरंतर साथी हैं। लैपटॉप का उपयोग हमारी सभी विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय जानकारी के लिए किया जा रहा है। और वे लीक का काफी शक्तिशाली स्रोत हो सकते हैं।" लैपटॉप रिसाव का एक बहुत बड़ा स्रोत हो सकता है: पीयूष गोयल
19 Aug 2023 01:08AM,by: Tikendra Sinha
बिहार के अररिया जिले में एक पत्रकार विमल कुमार की उनके घर पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। राय ने कहा, "बिहार में कानून-व्यवस्था विफल हो गई है। उपद्रवियों को किसी भी बात का डर नहीं है क्योंकि उन्हें राज्य सरकार और जद (यू) और राजद पार्टियों के सदस्यों से संरक्षण मिल रहा है।"
19 Aug 2023 01:08AM,by: Tikendra Sinha
यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इस पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने तंज कसा भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी में कुछ नहीं मिलेगा, नए कांग्रेस अध्यक्ष उनकी 'बलि' चढ़ाने में लगे हैं।
19 Aug 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








