प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के सागर जिले में संत रविदास को समर्पित एक मंदिर की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2.15 बजे सागर पहुंचेंगे जहां वह संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। पीएम मोदी एमपी के सागर में संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखेंगे
12 Aug 2023 04:20AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सरकार के कार्यों को सराहा। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अहिल्या बाई होलकर की चित्र भी भेंट किया।
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर में आयोजित समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही भेंट-मुलाकात के दौरान बेलतरा में सामाजिक भवन के लिए जमीन आबंटित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवेश पटवा, सचिव श्री राघवेन्द्र नामदेव, कोषाध्यक्ष श्री सौरव पाटकर, राम पटवा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री से पटवा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और 12.15 बजे रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे जय स्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 131 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3 करोड़ रूपए की लागत से मठपुरैना तथा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में निर्मित अतिरिक्त सब-स्टेशन तथा ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य का लोकार्पण करेंगे।
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है ताकि छत्तीसगढ़ के छात्र बाहर के बड़े शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। हमारे छात्र उच्च अध्ययन के लिए महानगरों में न जाएं बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में पाठ्यक्रमों के मामले मेें समान गुणवत्ता, समान बुनियादी ढांचा और समान सुविधाएं मिले यह प्रयास होना चाहिए।
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला कोसरिया यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजनांदगांव में 10 सितंबर को आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के समापन एवं शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजनांदगांव में जिला निषाद (केवट) समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन, तीज मिलन, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सामाजिक वृद्धजनों का सम्मान, आंगनबाड़ी, मितानिन, आरोग्य समिती के सदस्यों का सम्मान, सांस्कृतिक व साहित्य तथा वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित मिनीमाता स्मृति दिवस एवँ प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, राजश्री सद्भावना समिति एवं समस्त सतनामी समाज रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जूनोटिक रोगों के सर्वेलेंस एवं डॉटा एकीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में जूनोटिक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा, एकीकृत रोग नियंत्रण कार्यक्रम (IDSP) के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, पशु चिकित्सा विभाग के रोग जांच प्रयोगशाला में सहायक सर्जन डॉ. नलिन शर्मा, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के डॉ. राकेश वर्मा, एम्स (AIIMS) रायपुर में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अनुदिता भार्गव तथा जपाइगो संस्था के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. परवेज मेमन भी कार्यशाला में शामिल हुए।
12 Aug 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









