पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भारत गठबंधन की तुलना 'इंडियन मुजाहिदीन' से करने पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी को भारत के सुंदर, मधुर और पवित्र नाम से इतनी नफरत क्यों है। "नीरव मोदी और ललित मोदी, जिन्होंने सैकड़ों करोड़ टैक्स का पैसा लूटा...और देश से भाग गए, उनका भी आपका मोदी उपनाम है...क्या उनकी तुलना आपसे की जा सकती है?" सिद्धारमैया ने ट्वीट किया l भारत के सुंदर, पवित्र नाम से नफरत क्यों: कर्नाटक के मुख्यमंत्री
26 Jul 2023 11:51AM,by: Babuaa Desk
केरल पुलिस ने पूर्व सीएम ओमन चांडी की स्मृति सभा में केरल के सीएम पिनाराई विजयन के भाषण के दौरान 16 सेकंड के माइक्रोफोन में गड़बड़ी के लिए (suto moto) सुओ मोटो मामला दर्ज किया है। माइक ऑपरेटर रेंजिथ ने कहा कि कैमरामैन तस्वीरें लेने के लिए उस तरफ चले गए जहां माइक कंसोल रखा गया था, जिससे तारों में गड़बड़ी हुई, जिससे तेज आवाज हुई।
26 Jul 2023 11:51AM,by: Babuaa Desk
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कोंकण क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली और चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है l कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी
26 Jul 2023 11:51AM,by: Babuaa Desk
पूर्व CM रमन सिंह ने CM भूपेश बघेल और मंत्री रविंद्र चौबे को पत्र लिखकर अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की है और दिवंगत शिक्षकों के अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। पूर्व विद्यामितान शिक्षकों को किए वादे की याद दिलाई है और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया है।
26 Jul 2023 11:51AM,by: Tikendra Sinha
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कुछ महिला क्रिकेटर्स से दीगर देश की महिला खिलाड़ी थर्राती है इनमें से एक नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। मैदान में उनके आने का एक मतलब होता है।दमदार बल्लेबाज़ी, पहले धीमी गति से औऱ फिर निगाहे जम जाए तो फिर चार औऱ छः रनों की बरसात मैदान में देखने को मिलती है। स्वभाव से वे जोखिम उठाने वाली है और आक्रामकता उनकी कप्तानी में झलकता है ।एक ये वजह भी है कि आसानी से हारना नही चाहती, मुश्किल से जीत के लिए जूझती है। हाल ही में बांग्लादेश में एकदिवसीय मैच की सीरीज के आखिर मैच में जो घटिया या कहे स्तरहीन अंपायरिंग हुई उसकी हरमनप्रीत भी शिकार हो गयी। बैट से स्टंप उखाड़ दिया।अम्पायर को भी सुना दिया।भारत के तीन खिलाड़ी गलत अम्पायरिंग के शिकार हुए।मैच टाई हो गया। हरमनप्रीत का गुस्सा शांत नही हुआ। संयुक्त विजेता घोषित होना भी नागवार गुजरा। बस, कह दिया कि अगली बार बांग्लादेश देश आएंगे तो अंपायरिंग के लिए भी सोंच कर आएंगे। इससे भी दिल नही भर तो ट्रॉफी लेते वक्त अम्पायर को भी आने के लिए कह दिया। सच, कडुवा होता है लेकिन सच कहना कडुवा होगा ये हरमनप्रीत समझ न सकी। उनका व्यवहार अप्रिय माना गया और इंटरनेशनल क्रिकेट कमेटी ने हरमनप्रीत पर अगले दो मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया। मैच फीस भी 50 फीसदी काट दी गयी। हरमन "अ" प्रीत कौर
26 Jul 2023 06:57AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








