latest

Generic placeholder image

हरेली छत्तीसगढ़ी समृद्धि का उत्सव है। आज से तीन साल पहले इसी दिन से हमने गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी। खेती किसानी से जुड़ी हमारी योजनाओं से प्रदेश में समृद्धि आई है और पूरे प्रदेश में लोग बहुत उल्लास के साथ हरेली पर्व मना रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के नवागांव में आयोजित हरेली के कार्यक्रम में कही। इस मौके पर उन्होंने नवागांव में रीपा की स्वीकृति, सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए और दर्री तरिया सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बारिश अच्छी हुई है। अब रोपा लगना आरंभ हो जाएगा। इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। हम 20 क्विंटल प्रति एकड़ किसानों का धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमने किसी को नुकसान नहीं होने दिया है। संकट की घड़ी में सबको राशन भिजवाया। किसान और व्यापारी सब संतुष्ट रहे। 

18 Jul 2023 02:35AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

17 Jul 2023 12:40PM,
by: Tikendra Sinha